Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

एक्वाडक्ट पुल पर भारी वाहनो का प्रतिबंध,बावजूद गुजरा पेट्रोलियम टैंकर

2 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – समीपस्थ नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा नदी पर बना क्षतिग्रस्त पुराना मोरटक्का पुल बंद होकर बीते दिनों से उसकी मरम्मत का कार्य जारी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा एक्वाडक्ट पुल से हल्के वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई है।जबकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए आवागमन को निरंतर सुचारू किया जा रहा है। वही इस पुल की क्षमता अनुसार भारी वाहनों को इस पुल पर जाना प्रतिबंधित कर अन्य रूट से डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद गुरुवार दोपहर एक्वाडक्ट पुल से भारी पेट्रोलियम वाहन आसानी से निकल गया। जिसको एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। और प्रशासन की लापरवाही को जगजाहिर कर दिया। उल्लेखनीय है कि एक्वाडक्ट पुल से बाहरी वाहन न गुजरे इसके लिए नर्मदा रोड स्थित इस पुल पर जाने वाले मार्ग व पंचवटी होटल के समीप नहर पर पुलिस विभाग ने एक चेक पोस्ट लगाई है। जहा एक से दो पुलिसकर्मी उपस्थित रहते है और दूसरी दक्षिण छोर पर मोरटक्का चौकी के पुलिस जवान मुस्तैद रहते है। वही पुलिस के इतने पहरे होने के बाद भी इस भारी पेट्रोलियम वाहन का पुल से निकल जाना पुलिस की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

थाना प्रभारी वास्कले ने भी लगाई थी फटकार—–

जबकि भारी वाहनों का पुल से गुजरने की बात से थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले को भी अवगत करवाया था ।जिन्होंने इस पाइंट पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को एक्वाडक्ट पुल से बड़े भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने के फटकार लगाई थी ।उसके बाद आज वही बात सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हो गई ।उल्लेखनीय है कि रख-रखाव के अभाव में यह पुल भी कई जगहों से डैमेज हो चुका है। कभी-कभी नहर का पानी पुल के अंदर से नीचे नदी में रीझता है।जिसे तट से खड़े होकर देखने पर आकर्षक झरने जैसा दृश्य दिखाई पड़ता है। नहर के कुछ हिस्से भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। और दिनोंदिन एक्वाडक्ट पुल की खस्ताहाल होने के बाद भी जिम्मेदार विभाग इस ओर नजरअंदाज किए बैठे है।जो शायद किसी बड़ी दुर्घटना की राह तक रहे है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply