Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

लोकार्पण के पहले ही ग्राम मुरल्ला से रतनपुर फाटे तक की सड़क उखड़ी

2 min read
Text Size:

4 माह में ही सड़क के कई हिस्से दबे,,,,तो कही उखड़ गया डामर…

विकास पवार 

बड़वाह – विकास कार्य कराने के लिए सरकार चाहे कितने भी प्रयत्नशील रहे,लेकिन भ्रष्टाचारी उनकी मंशा पर पानी फेरने में कोई कसर नही छोड़ते । चाहे फिर उन्हें इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े या किसी भी स्थिति से गुजरना पड़े। कुछ इस तरह का मामला शहर के नजदीक गांव पंचायत मुरल्ला का प्रकाश में आया है। जहां ग्राम वासियों को सुगम मार्ग देने के उद्देश्य से सरकार ने करोड़ो की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव मुरल्ला से रतनपुर फाटे तक करीब 5 किलोमीटर का नवीन डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। इसका टेंडर पुणे की अयान कंट्रक्शन कंपनी ने लिया। और गत 4 माह पूर्व कंपनी के ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर लगभग 3 मीटर का नवीन डामरीकरण किया। जो पूरी तरह घटिया साबित हुआ। जहा सड़क के लोकार्पण के पहले ही सड़क के कई हिस्से दबने लगे तो,कही डामर उखड़ रहा है। नवीन सड़क की यह स्थिति देख निर्माणकर्ता एजेंसी ठेकेदार की कार्यशैली पर ग्रामवासियों में आक्रोश पनप रहा है।

सासंद से की ग्रामीणों ने शिकायत ——

आक्रोशित ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण की शिकायत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से की है । जिसके बाद जिले में विकास समन्वय और निगरानी दिशा बैठक में हुई। जिसमें सांसद पाटिल ने सड़क के घटिया निर्माण को लेकर जिम्मेदार विभाग के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। वही मौजूद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से मामले की जांच कर उक्त निर्माणकर्ता एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही बैठक में मौजूद प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के असिस्टेंट मैनेजर एसपी चौरसिया को जांच के निर्देशित देते हुए निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाने पर उनकी मॉनिटरिंग पर सवाल किया। और लताड़ लगाई। मामले की निष्पक्ष जांच करने के दिशा-निर्देश दिए।

बारिश खत्म होने के बाद कराएंगे मरम्मत —-

प्रतिनिधि से हुई बातचीत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के विभाग के मैनेजर चौरसिया ने बताया कि निर्माणकर्ता एजेंसी के ठेकेदार द्वारा जहां-जहां सड़क का घटियापूर्ण निर्माण कार्य किया है। उस जगह की बारिश खत्म होने के बाद मरम्मत कराएंगे। हालांकि अभी बारिश के कारण निर्माण कार्य चालू किया जाना संभव नहीं है। और जो सड़क में अनियमितता पाई गई है,उसको लेकर भी सबंधित निर्माणकरता कंपनी के ठेकेदार से जवाब-तलब कर कार्रवाई हेतु पत्राचार किया जाएगा।

 

170 Views
What do you think?

Leave a Reply