Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

बड़वाह पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही

3 min read
Text Size:

 विकास पवार

बड़वाह – मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस विभाग ने अब कमर कस ली है । इस कार्यवाही को लेकर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन के राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज के तिलक सिंह द्वारा आदतन अपराधियों पर लगातार निगाह रखते हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किए है ।इस निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक खऱगोन धर्मवीर सिंह के निर्देशन और अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन ग्रामीण के जितेन्द्रसिंह पवांर, अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन मनीष खत्री, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह अनुभाग के विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन मे थाना बड़वाह मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध बढ़ी कार्यवाही की गई है । उल्लेखनीय है की 8 सितंबर को स्थानीय थाने पर मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति परदेशीपुरा मोघट जिला खण्डवा की तरफ से एडवेंड एकडमी नावघाट खेडी बडवाह के पास किसी अन्य व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बेचने की फिराक में आने वाला है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी प्रकाश वासकले के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम का गठन किया ।उक्त टीम एडवेंड एकडमी नावघाट खेडी बडवाह की ओर रवाना हुई । जहा मुखबिर के बताए अनुसार दो व्यक्ति दिखाई दिए । जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की । इस दौरान हिरासत में आए व्यक्ति ने अपना नाम फजल उर्फ सोनू निवासी खण्डवा और दूसरे ने अपना नाम सुमित निवासी बडवाह होना बताया । जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक 06 ग्राम 82 मिलीग्राम होना पाई गई । जिसकी कीमत लगभग 26 हजार रुपये होना बताई जा रही है ।

इन धाराओं में प्रकरण किया दर्ज —–

 उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़वाह मे अपराध क्र 524/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।वही आरोपियों ने पूछताछ मे पुलिस को बताया कि उक्त मादक पदार्थ स्मैक इंदौर खजराना निवासी इमरान उर्फ काला से खरीदना बताया ।पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया ।जिन्हे फिलाल उपजेल मण्डलेश्वर भेजा गया है । इस मामले में प्रकरण 13 सितंबर मंगलवार को आरोपी इमरान उर्फ काला पिता ईशाक खांन निवासी अहमद नगर खजराना इन्दौर को गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय विशेष न्यायालय मण्डलेश्वर पेश किया गया।

पुलिस ने इस मामले से जुड़े आरोपी फजल उर्फ सोनू पिता जाफर खांन उम्र 22 निवासी परदेशी मोहल्ला जिला खण्डवा, सुमित पिता जितेन्द्र गोड उम्र 19 निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी बडवाह,इमरान उर्फ काला पिता ईशाक खांन उम्र 38 निवासी अहमद नगर खजराना इन्दौर को गिरफ्तार किया है।इस कार्यवाही में बड़वाह एसडीओपी विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी प्रकाश वासकले के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामआसरे यादव, उप निरीक्षक मिथुन चौहान, आरक्षक कपील मीणा, संदीप, मंगलेश,प्रकाश का विशेष योगदान रहा ।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply