15 दिनों के भीतर हर स्कूल का होगा विद्युत कनेक्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सीएम हेल्पलाईन पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी निम्न गुणवत्ता वाली शिकायतें फिर ओपन हो रही

महेश्वर व मण्डलेश्वर सीएमओ का एक दिन का वेतन कांटा जाएगा

खरगोन- जिले की सभी स्कूलों में 15 दिनों के भीतर विद्युत कनेक्शन किये जायेंगे। गत गुरुवार को कलेक्टर श्री कुमार भीकनगांव जनपद के भ्रमण के दौरान सुरवा गांव की प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्कूल में विद्युत कनेक्शन नहीं होने का मामला सामने आया था। सोमवार को टीएल बैठक में कलेक्टर श्री कुमार ने स्कूलों में विद्युत कनेक्शन की जानकारी जनजाति कार्य विभाग और सर्व शिक्षा अभियान से ली। डीपीसी केके डोंगरे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 286 शालाओं में विद्युत कनेक्शन नहीं है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जिस जिले में सबसे ज्यादा शिक्षा की जरूरत है वहाँ की स्कूलों में विद्युत कनेक्शन ही नहीं है। जबकि शासन द्वारा सब कुछ दिया जा रहा है। विभाग को सिर्फ मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा है। वही कार्य विभाग नहीं कर पा रहा है। कलेक्टर श्री कुमार ने 15 दिनों में सभी स्कूलों में विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर जेएस बघेल व जिला अधिकारी सभाकक्ष में और जनपद स्तरीय अमला वीसी के माध्यम से जुड़ा।

जनपद सीईओ ने 17 सितंबर से प्रारम्भ होने वाले अभियान रूपरेखा प्रस्तुत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जिले की सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित होने है। इसके अलावा इसी दिन से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं का छुटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ देकर शत प्रतिशत सैच्युरेशन लाना है। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुमार ने सभी जनपद सीईओ से टीएल बैठक में रूपरेखा जानी। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर के माध्यम से 1500 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा इसी दिन स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा 5-5 पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह दिव्यंजनों की कृत्रिम यंत्र वितरित किये जायेंगे और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। बैठक में 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की तैयारियों के बारे में रूपरेखा जानी गई। सभी जनपद सीईओ ने बताया कि सोमवार से सर्वे दलों के लिए प्रशिक्षण आयोजित हो रहे हैं।

14 सितंबर से घर-घर पहुँचेंगे सर्वे दल

जिले में 14 सितम्बर से सर्वे दल घर-घर पहुँचकर हर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज तथा उनको योजनाओं की पात्रता से अवगत कराएंगे। सिर्फ पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए अलग से ये विभाग ही सर्वे दल बनाएंगे। इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एमएल चौहान को बनाया गया है।

निम्न गुणवत्तापूर्ण वाली बन्द शिकायतें पुनः हुई ओपन

टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाईन में ऐसी शिकायते जो निम्न गुणवत्ता के साथ बन्द कराई गई है। उन्हें कलेक्टर श्री कुमार के प्रतिवेदन पर पुनः ओपन किया जा रहा है। इसको लेकर कलेक्टर श्री कुमार ने सभी अधिकारियों से कहा कि संतुष्टि के साथ शिकायतों का बन्द होना जरूरी है। अन्यथा पुनः ओपन होगी, निम्न गुणवत्ता में सिर्फ वो शिकायते आती है जिनके जवाब उचित नहीं होते है।

आयुष्मान कार्ड बनाने पर पाबंदी नहीं

टीएल बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा की गई। भीकनगांव सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता लागू होने से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर बन्द किये गए है। इसलिए पर्याप्त प्रगति नहीं हो सकीं। कलेक्टर श्री कुमार ने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाना एक नियमित प्रक्रिया है। ये कार्य रोके नहीं निरंतर बनने चाहिए। बैठक में महेश्वर और मण्डलेश्वर सीएमओ का एक दिन का वेतन कांटने के निर्देश दिए हैं। महेश्वर सीएमओ मनोज शर्मा को टीएल बैठक में जिला मुख्यालय पर आना था। जबकि वे मुख्यालय पर नही पहुँचे तथा जनपद स्तर पर वीसी में भी देर से पहुँचे। इसी तरह करही और बिस्टान में कम कार्ड बनाने पर अंतिम अवसर दिया गया है।

10 दिनों में कार्यवाही विवरण प्रस्तुत करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

कलेक्टर श्री कुमार द्वारा 2 सितंबर को शिक्षा विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक की थी। बैठक के बाद आज दिनांक तक विभाग द्वारा कार्यवाही विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि कार्यवाही विवरण से मॉनिटरिंग करने में आसानी होती है। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा 10 दिन बीतने के बाद भी टीप प्रस्तुत नहीं की गई। इसी तरह गत मंगलवार को कलेक्टर श्री कुमार द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इसकी निरीक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की ही। दोनों ही विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर श्री कुमार की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

Views Today: 2

Total Views: 370

Leave a Reply

error: Content is protected !!