Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व के समापन पर निकाली शोभा यात्रा

2 min read
Text Size:

विकास पवार

 बड़वाह में दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व 31 अगस्त से प्रारंभ हुए थे ।जो 9 सितंबर तक मनाए गए । 10 दिवसीय यह पर्व आत्म शुद्धि एवं अशुभ कर्मों का प्रक्षालन करने के लिए मन के दूषित भावो एव विकारों को दूर करने के लिए मनाया जाता है । इस अवसर पर जबेरा जबलपुर से पधारे श्री नरेंद्र जी शास्त्री द्वारा 10 दिवस तक प्रवचनों मे ज्ञान गंगा बहाते हुए धर्म का मर्म समझाया ।इसी अनुक्रम में 11 सितंबर रविवार को क्षमावाणी पर्व के पुनीत अवसर पर प्रातः काल 8:30 बजे से श्रीजी की शोभायात्रा नगर में निकाली गई । जिसमें रथ में श्री जी को विराजमान करने का सौभाग्य शुभम सुनील कुमार जैन परिवार एवं रथ के सारथी बनने का सौभाग्य मितुल कैलाश जैन परिवार को प्राप्त हुआ ।श्री जी की शोभा यात्रा सराफा बाजार जैन मंदिर से प्रारंभ होकर एमजी रोड मैन चौराहा जय स्तंभ चौराहे से पुनः उसी मार्ग से होकर जैन धर्मशाला पहुंची । जहा शोभा यात्रा का समापन हुआ ।इस अवसर पर श्री जी का अभिषेक एवं शांति करने का सौभाग्य प्रेषित विजय कुमार जैन तथा भगवान की माल की बोली का सौभाग्य श्री अरिहंत कपल ग्रुप को प्राप्त हुआ । उल्लेखनीय है की अभिषेक के पश्चात

 समाजजनों ने एक दूसरे से गत वर्षों में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की । समाज अध्यक्ष राजेंद्र जैन एवं कमेटी ने सभी समाज सदस्यो का आभार व्यक्त किया ।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply