Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

3 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – एक पिता के बुढ़ापे का सहारा उन्हे उस समय अकेला छोड़ गया । जब पिता मजदूरी करने घर से बाहर गया था और इधर उनका जवान बेटा एक वाहन की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया । हम बात कर रहे है नगर के वार्ड क्रमांक 2 दारू गोदाम की । जहा एक पिकअप वाहन चालक की लापरवाही से एक 30 वर्षीय युवक वाहन की चपेट में आकर अपने बुजुर्ग पिता को इस दुनिया में अकेला छोड़ गया । उल्लेखनीय है की वार्ड क्रमांक 2 दारू गोदाम में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक वाहन दुर्घटना हुई । जिसमे दारू गोदाम निवासी विक्की पिता हीरालाल कर्मा की मौत हो गईं ।जिसके बाद आक्रोशित वार्डवासियों ने स्थानीय थाने जाकर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई ।रिपोर्ट में वार्डवासी प्रिया वर्मा ने बताया की मृतक विक्की अपने घर के सामने रोड पर खड़ा था।और हम वार्ड की कुछ महिलाए एक ओटले पर बैठकर बातचीत कर रहे थे । इस दौरान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से कमलेश पिता भीलू निवासी दारू गोदाम अपना पिकअप वाहन लेकर आया ।जो वार्ड के पीछे स्थित चोरल नदी की ओर जा रहा था। तभी विक्की ने उक्त वाहन चालक के साथ जाने के लिए उसे आवाज देकर रुकने को कहा ।तभी वाहन चालक कमलेश ने तेज गति से लापरवाही पूर्व अपना वाहन रिवर्स लिया ।जिसकी टक्कर लगने से विक्की जमीन पर गिर गया और वाहन का पिछला पहिया विक्की के सिर पर चढ़ गया ।इस घटना को देख पास में रहने वाले किशोर और लोकेश विक्की को घायल अवस्था में उपचार के लिए अपने दो पहिया वाहन से शासकीय अस्पताल बड़वाह लेकर गए । जहा मौजूद डाक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण किया दर्ज —–

इस वाहन दुर्घटना के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।बतादे की इस घटना के बाद बड़वाह थाने पर मृतक युवक के पिता हीरालाल के साथ वार्ड की कई महिला पुरुष आए। जिन्होंने थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले को बताया की मृतक विक्की की मां का देहांत पूर्व में हो चुका है ।मृतक उसके पिता का एक मात्र सहारा था । वही एक बहन की शादी पहले हो चुकी है । दोनो बाप बेटे मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे । वार्डवासियों ने थाने पर आकर आक्रोश व्यक्त करते हुए इस मामले से जुड़े आरोपी को सख्त से सख्त कार्यवाही कर बुजुर्ग पिता को न्याय दिलाने की मांग की है ।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply