Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

सार्वजनिक गणेश उत्सव के भव्य मंच पर खाटू श्याम जी की भजन संध्या का हुआ आयोजन

3 min read
Text Size:

 

विकास पवार 

बड़वाह – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति बड़वाह के सानिध्य में नगर पालिका परिसर में 10 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे ।जिसकी शुरुवात श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के साथ हुई थी ।जिसके बाद से निजी स्कूलों,बाहरी नृत्य कलाकारों द्वारा प्रतिदिन शानदार नृत्य और डांस की प्रस्तुति दी गई ।जिसके बाद बुधवार की संध्या आरती के बाद करीब 9 बजे खाटू श्याम जी की भजन संध्या का आयोजन हुआ ।जिसमे संत महात्मा और राजनीति हस्तियों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।जबकि भजन संध्या में प्रस्तुति देने जयपुर से आए गायक कलाकार निशा गोविंद ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दी । करीब 9 बजे शुरू हुई भजन संध्या का आयोजन देर रात तक जारी रहा ।इस भजन संध्या की शुरुवात श्री श्री 1008 बालदास जी महाराज लोहा लगड़ी वालो ने बाबा खाटू श्याम का पूजन और ज्योत प्रज्वलित करने के साथ की।

 भजनों की थाप पर थिरके श्याम भक्त——— 

भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति पर श्याम भक्त थिरकते नजर आए,जब गायिका ने “बास की बासुरी पर घनो इतराए”भजन की प्रस्तुति दी ।तो पंडाल में बैठे महिला पुरूष और युवती अपने आप को नाचने से नही रोक पाए। वही भजनों की धुन पर तालियों की गड़गड़ाहट से पांडाला गूंज उठा।जबकि समिति सदस्यों ने श्याम भक्तो पर फूलो की वर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया ।इस दौरान पंडाल में इत्र की फुआर भी उड़ाई गई ।जिससे पंडाल खुशबू से महक उठा ।

समिति सदस्यो ने की पुख्ता व्यवस्था ———

भजन संध्या का आयोजन और खाटू श्याम भक्तो की तादात के आगे पंडाल भी छोटा पड़ गया।ऐसी स्थिति में समिति अध्यक्ष रवि जैन के साथ समिति सदस्य भुवनेश सेंगर,मनीष शर्मा,सुनील नामदेव,विजय सोनी, रोमेश विजयवर्गीय,पवन सिंघल,अर्पण सराफ सहित अन्य सदस्यों ने महिलाओ को पांडला और पुरुषों को पांडाल के बाहर बैठने की व्यवस्था की। जबकि आयोजन में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो ।इसके मद्देनजर पंडाल के आसपास सख्त नजर बनाई रखी।वही भव्य आयोजन के चलते थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले के मार्गदर्शन में महिला पुलिस और जवानों को जगह जगह तैनात किया ।जिसके चलते बिना किसी विघ्न के भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ ।

गणेश स्थापना की जिसने की शुरुवात वो भी हुए शामिल——–

खाटू श्याम की भजन संध्या के शुभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव,निलेश रोकड़िया, रमिंदर सिंह भाटिया सहित कई पार्षद सदस्य और नेताओ ने शिरकत की ।इस दौरान श्री यादव ने श्री हनुमान दास जी महाराज का स्वागत सम्मान किया ।जबकि कार्यक्रम के दौरान वो शक्स भी शामिल हुए जिन्होंने बड़वाह में कारोबार होने के दौरान नगर पालिका परिसर में इस सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरुवात की थी ।उल्लेखनीय है की इंदौर निवासी तेजंदर सिंह हुम्मड का बड़वाह नगर में रेत का ठेका होने के दौरान स्वयं के खर्चे पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव के आयोजन की शुरुवात की थी ।तब से उनके बाद नगर की सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति सदस्यो द्वार इस परंपरा को बनाए रखा ।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply