सायबर जागरूकता दिवस पर हुई कार्यषाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

सायबर पुलिस हरदा द्वारा हरदा डिग्री कॉलेज के विद्यार्थिंयों को दिनांक 07/09/2022 को सायबर जागरूकता दिवस के अवसर पर सायबर क्राइम से बचने के लिये जागरूक किया गया। इस अवसर पर सायबर पुलिस विभाग से सूबेदार उमेष ठाकुर द्वारा छात्र-छात्राओं को सायबर धोखाधड़ी से बचने हेतु समझाया गया। उन्होंने बताया कि अगर आपके साथ किसी प्रकार से ऑनलाईन के माध्यम से धोखाधड़ी होती है, तो आप अपनी षिकायत तुरंत 1930 पर दर्ज करा सकते हैं। साथ ही अन्य जानकारी दी गई। महाविद्यालय के उप प्राचार्य गणेष श्रीवास्तव द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक नीरज गुर्जर द्वारा किया गया एवं महाविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी सत्येन्द्र सिंह परिहार द्वारा आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस विभाग से कमलेष परिहार, मनोज दोहरे एवं महाविद्यालय से श्रीमती सोनिया मोढ़, छात्रा कल्याण अधिकारी डॉ. मनोरमा चौहान सहित अन्य सहायक प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!