Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

कमल पटेल के नवाचार से बनी मुख्यमंत्री सेवा प्रदाय योजना

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विकास की इबारत को गढ़ने के साथ सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो इसकी छवि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल और उनकी काम करने की कार्यशैली में देखी जा सकती है। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके मुरीद हो गए है। केंद्र और राज्य सरकार उनके नवाचारों से प्रभावित होकर उनके द्वारा हरदा जिले में किए जा रहे कार्यों को केंद्र और प्रदेश में लागू कर रही हैं। देश में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के मॉड्यूलर किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ही है। उन्होंने सर्व प्रथम गांव की जनता को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने की योजना शिवराज सरकार में राजस्व मंत्री रहते हुए हरदा के 2 गांव से शुरू की थी। देश में प्रधानमंत्री मोदी के बनने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष जब इस पायलट प्रोजेक्ट की थीम का प्रजेंटेशन दिया था।तब पीएम मोदी ने इस पायलट प्रोजेक्ट की थीम को समझते हुए इसे पूरे देश में लागू कर दिया।

पिछले साल मंत्री पटेल ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सुशासन दिवस पर हरदा जिले में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके। इसके लिए आपकी समस्या का हल- आपके घर जाकर अभियान शुरू किया इस अभियान में आयुष्मान कार्ड, संबल योजना, लाडली लक्ष्मी व विधवा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्णजनकल्याणकारी योजनाओं को सम्मिलित कर सरकारी हमले और पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उनके घर जाकर ऑन स्पॉट समाधान करवाया ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का विधिवत लाभ मिल सके। हरदा जिले में आपकी समस्या का हल- आपके घर अभियान अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सेवा प्रदाय योजना के नाम से शुरू कर रही है। जिसमें प्रदेश सरकार प्रदेश के ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर सभी वर्गों के पात्र हितग्राहियों को प्रदेश व केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पहुंचेगी।कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब मैंने इस योजना का हरदा जिले में इंपैक्ट बताया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस को सराहा और कैबिनेट की बैठक में इसमें रोल मॉडल मानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पूरे प्रदेश में शुरू करने के निर्देश शासन को दिए है।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply