Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

पांडाल से गायब हुई गणेश प्रतिमा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आपने सोना-चांदी, नगदी-चिल्लर व कीमती सामान चोरी होने की बात सुनी होगी। लेकिन जिले के हंडिया थानाक्षेत्र के ग्राम गोला में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जब, बीती रात अज्ञात शख्स ने गणेश पांडाल से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा उठा ले गया। सुबह गणेश उत्सव समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंनें सबसे पहले आसपास प्रतिमा की तलाश की, लेकिन वह कहीं नही मिली। ग्रामीणों के मुताबिक समिति से जुड़े लोग हंडिया थाने पहुंचे थे। हालांकि इस पूरे मामले से हंडिया पुलिस ने स्पष्ट इंकार किया है। इतना कहा कि गोला में गणेशजी विराजमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गर्माने के बाद आनन-फानन में जिम्मेदार लोगों ने दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई है, ताकि धार्मिक भावनाओं से जुड़ा ये मामला ज्यादा तूल ना पकड़े।

————-

186 Views
What do you think?

Leave a Reply