Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

Polic Rules in Japan | इस देश में चलती कारों पर पुलिस फेंकती है पेंट, वजह कर देगी हैरान

3 min read
Text Size:

(Image-Twitter-@habpipes)

नई दिल्ली: हर देश में कुछ कानून होते है, इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण लॉजिक होते है, कई बार ऐसा होता है कि हमें कुछ देशों के रूल्स अजीब लगते है, हम उन नियमों के बारे में समझ नहीं पाते, लेकिन उनके हिसाब से वे नियम सही होते है, ऐसा ही कुछ जापान में भी हो रहा है, हालांकि उस नियम के बारे में सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन इसके पीछे कुछ ठोस वजह भी है।

पुलिस कार पर फेकती है पेंट

दरअसल जापान के  (Japan Police Throws Paint on Cars) पुलिस ने एक ऐसा ही अजीब नियम बनाया है, जिसमें वो लोगों की साफ-सुथरा गाड़ियों को रंगीन कर देते हैं। जी हां चौंक गए ना? लेकिन यह सच है, बता दें कि जापान में पुलिस सड़क पर राह चलती कारों पर पेंटबॉल फेंक देती है, जिससे कार पर धब्बा लग जाता है।

अब आपके मन ये सवाल आया होगा कि आखिर पुलिस ऐसा क्यों करती होगी ?  बता दें कि ऐसा करने के पीछे एक बेहद रोचक कारण है।दरअसल इसके जरिए पुलिस अपराधियों की पहचान करती है। जापान के पुलिस का ये पेंट स्टाइल एक्शन अपने आप में बेहद अनोखा है, और लोगों को हैरान करने वाला है। तो चलिए जानते है पुलिस का ऐसा करने के पीछे क्या कारण है।

ऐसे फेंकते कारों पर रंग

जैसा कि  हम सब जानते है आमतौर पर हमारे यहां होली के दौरान गाड़ियों पर रंग से भरे गुब्बारे फेंके जाते हैं। कुछ ऐसा ही जापान की पुलिस  कर रही है, दरअसल जापानी पुलिस जो रंग फेंकती है, वो दरअसल पेंटबॉल्स होती हैं। जी हां इनमें नारंगी रंग भरा हुआ होता है। गुब्बारों की तरह ही बॉल्स में रंग भरा रहता है।

बता दें कि यह पेंटबॉल्स सीधे कार या किसी वाहन पर फेंकी जाती है और वहां स्पॉट यानी दाग बन जाता है। जापान के स्थानीय भाषा में इन्हें बोहान यो कारा बोरू कहा जाता है। इसके इस्तेमाल किसी भी चीज़ को चिह्नित करने के लिए किया जाता है। यही वजह है की जापानी पुलिस वाहनों पर ये पेंटबॉल्स फेंकती है, ताकि वो उन वाहनों को पकड़ सकें और पहचान सकें।

इन जगहों पर होता है  इस्तेमाल

जैसा की हमें आपको शुरुआत में ही बताया हर नियम के पीछे महत्वपूर्ण कारन होते है, इसके पीछे भी एक कारण है जिसके तरह जापान की पेंटबॉल्स फेंक देती है। आपको बता दें कि वो इसका इस्तेमाल तब ही करती है, जब किसी अपराधी को पकड़ना होता है और वो पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश करता है। पुलिस उस वक्त बॉल फेंकर वाहन पर स्पॉट बनाती है, जिसे आगे की पुलिस दूर से ही देख लेती है और अपराधी को पकड़ने में मदद मिलती है।

इस तरह की पेंटबॉल का इस्तेमाल टोल गेट, गैस स्टेशन और भाग रहे शख्स पर भी किया जाता है, ताकि उसे दूर से ही पहचाना जा सके। हालांकि हमारे लिए यह कानून सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन जापान के पुलिस के हिसाब से उनके लिए ये कारगर साबित हो रहा है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply