Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

यूडीआईएसई पोर्टल एवं पीजीआई इंडेक्स पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

1 min read
10 2 5
Text Size:

-शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं पोर्टल पर त्रुटिरहित जानकारी दर्ज करने पर दिया जोर

अनोखा तीर, हरदा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरदा में गुरुवार 15 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र रघुवंशी की अध्यक्षता में जिले के समस्त फील्ड अधिकारियों के लिए यूडीआईएसई पोर्टल एवं पीजीआई (परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स) विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, शैक्षणिक आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा यूडीआईएसई पोर्टल पर समय-सीमा में त्रुटिरहित जानकारी दर्ज करने के संबंध में अधिकारियों की दक्षता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला एपीसी मनमोहन कुशवाह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एवं जिला प्रभारी रूढ्ढस् बिपेंद्र सिंह राणा द्वारा यूडीआईएसई पोर्टल एवं पीजीआई इंडेक्स से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संबंधित जानकारी, विद्यालयीन संसाधनों, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न संकेतकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर डेटा एंट्री करते समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं आंकड़ों की शुद्धता के महत्व को भी समझाया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply