Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और युवाओं को जोड़ने पर होगा मंथन

2 min read
Text Size:

-25 अक्टूबर को शहडोल में कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रांतीय बैठक
-संगठन विस्तार, सामूहिक विवाह और नशामुक्ति सहित 13 विषयों पर होगी चर्चा
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता मजबूत बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर को शहडोल में प्रांतीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेशभर के समाज के पदाधिकारी, महिला एवं युवा संगठन के प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समाज की ओर से जारी बैठक के एजेंडे में 13 प्रमुख विषय शामिल किए गए हैं। इनमें नई कार्यकारिणी का गठन, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के आयोजन, दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने, युवाओं के प्रशिक्षण, सामूहिक विवाह सम्मेलन और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत
कुर्मी समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजकुमार गौर ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, शिक्षा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए केवल बैठकें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारना भी जरूरी है। युवा शक्ति को सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, जरूरतमंद परिवारों की मदद करने और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम किया जाए।
युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा संगठन
कुर्मी समाज युवा संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी तरुण गौर ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को संगठन से जोड़कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। शहडोल की प्रांतीय बैठक में होने वाला विचार-विमर्श समाज को नई दिशा देने का अवसर है। हमारा प्रयास रहेगा कि समाज के निर्णयों और सकारात्मक गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, ताकि हर जिले और गांव में सामाजिक एकता मजबूत हो तथा युवा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply