Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

1 min read
11 4
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले से स्थानांतरित कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का बुधवार शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों ने जैन के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया। सम्मान समारोह में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अपने संबोधन में जिले में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने जिले में पदस्थापना के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जैन को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किया। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक, वन मंडल अधिकारी ज्योति मुड़िया एवं नरेश पंडवा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, सलोनी जैन सहित जिले के प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply