Skip to content
Friday, 16 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

America | आठ वर्षीय बच्चे ने गलती से गोलियां चलाईं, एक बच्ची की मौत, एक अन्य घायल

1 min read
Text Size:

Gun Shootout

अमेरिका : फ्लोरिडा (Florida) के एक मोटल में आठ वर्षीय एक बच्चे (Eight Yea Old Boy) ने रविवार (Sunday) को गलती से गोलियां चला दीं, जिससे एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो साल की एक अन्य बच्ची घायल हो गई। अधिकारियों (Officials) ने यह जानकारी दी। लड़के के पिता ने बंदूक को अपने पेनसाकोला मोटल (Pensacola Motel) के कमरे की अलमारी में छिपाकर रखा था।

एस्कैम्बिया काउंटी के शेरिफ चिप सिमंस (Escambia County Sheriff Chip Simmons) ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसे ही लड़के के पिता कमरे से बाहर निकले, उनके बेटे ने बंदूक ढूंढ ली और गोलियां चला दीं, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई और एक अन्य बच्ची घायल हो गई। बच्चियां उसके पिता की प्रेमिका की थीं। सिमंस ने कहा कि घायल बच्ची के ठीक होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि लड़के के पिता पर बन्दूक रखने, लापरवाही बरतने और सबूतों से छेड़छाड़ करने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में 41,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply