Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

Maharashtra Board 12th Result 2022 | इंतजार हुआ ख़त्म! जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में यहां देखें अपना परिणाम

2 min read
इंतजार हुआ ख़त्म! जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में यहां देखें अपना परिणाम
Text Size:

इंतजार हुआ ख़त्म! जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में यहां देखें अपना परिणाम

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra Board 12th Result 2022) महाराष्ट्र बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है। मार्च 2022 को महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा हुई थी। लेकिन फिर उसके बाद शिक्षकों के हड़ताल पर जाने की वजह से रिजल्ट जारी करने में इस बार काफी देरी हुई है।

कोरोना महामारी (Corona) के चलते इस साल स्टूडेंट्स ने घर से ही पढ़ाई पूरी की। पिछले साल बच्चों ने ऑनलाइन ही बारहवीं का कोर्स पूरा हुआ था। हालांकि 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी। इसलिए स्टूडेंट्स में इस साल के रिजल्ट को लेकर ज्यादा उत्सुकता है।

मोबाइल पर देख सकते हैं रिजल्ट

  • अब 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल फोन पर भी चेक किया जा सकता है।
  • इसके लिए बस आपको 57766 पर SMS भेजना होगा।
  • महाराष्ट्र HSC रिजल्ट (Maharashtra HSC Result 2022) जारी होने के बाद फोन के मैसेज बॉक्स में MHHSC के साथ अपना रोल नंबर टाइप करके आप 57766 पर इसे भेज दीजिये।
  • आपका बोर्ड रिजल्ट आपके नंबर पर भी आ जाएगा।

आसान स्टेप्स से चेक करें अपना रिजल्ट

  • आप सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahahsscboard.in. पर जाएं।
  • फिर इसके होमपेज पर जाकर Maharashtra Board HSC Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर इसके सबमिट पर क्लिक करें।
  • कुछ ही पलों में आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • अब नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव भी कर सकते हैं।
391 Views
What do you think?

Leave a Reply