Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

Jamia Nagar Fire | दिल्ली के जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भयंकर आग, कई वाहन जलकर हुए ख़ाक

1 min read
delhi-fire
Text Size:

delhi-fire

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार राजधानी के जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भयंकर आग लग गई। ऐसी भी खबर है कि, आज यानी बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई और यहाँ अफरातफरी मच गई।

वहीं अगर चश्मदीदों की मानें तो, जिस पार्किंग में आग लगी है, वहां पर ई-रिक्शा को चार्ज किया जाता है। सूत्रों के अनुसार यह आग सुबह पांच बजे के करीब लगी थी।

इधर मामले पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस भयंकर आग में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई ई-रिक्शा भी जलकर राख हो गए। हालांकि, आग लगने की वजहों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

271 Views
What do you think?

Leave a Reply