punjab-police-book-singer-sidhu-moosewala-in-new-case-for-glorifying-gun-culture-in-latest-song-sanju

Moosewala murder case | मूसेवाला हत्याकांड मामला: पंजाब पुलिस ने हरियाणा से तीसरे संदिग्ध को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

punjab-police-book-singer-sidhu-moosewala-in-new-case-for-glorifying-gun-culture-in-latest-song-sanju

बठिंडा: पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में एक और व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है। दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे।

पंजाब पुलिस ने तीन जून को फतेहाबाद से दो संदिग्धों को पकड़ा था और मूसेवाला की हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने मानसा जिले में मूसेवाला ही हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह पर हमलावरों को साजो-सामान मुहैया कराने का आरोप है।

यह भी पढ़ें

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे।

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। (एजेंसी)

 

Views Today: 2

Total Views: 136

Leave a Reply

error: Content is protected !!