धरती को हरा-भरा करने पॉवर मेक कंपनी का 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नसरूल्लागंज, रेहटी व बुधनी में किया पौधारोपण

नसरूल्लागंज। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धरती को हरा-भरा करने पॉवर मेक कंपनी के द्वारा संपूर्ण जिले में 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कंपनी ने रविवार से अपना अभियान शुरू भी कर दिया है और अभी तक सीहोर के सैकड़ाखेड़ी मार्ग के दोनों और लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में पौधारोपण तथा फेंसिंग का कार्य किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में कंपनी स्कूली बच्चों सहित आंगनबाडिय़ों के लिए अपनी और से सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जिसके तहत अभी तक स्कूली बच्चों को कापियां, पुस्तके, बेग का वितरण किया जा चुका है। वहीं कुपोषण अभियान के तहत पोषण आहार किट का वितरण भी किया गया है। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पॉवर मेक कंपनी के द्वारा अपने अभियान के तहत संपूर्ण जिले में 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रविवार को कंपनी के जिला अधिकारी मल्लिकार्जुन राव, नसरूल्लागंज इंचार्ज विनोद कुमार, मैनेजर पारूल शर्मा, सेक्टर सीएसआर मैनेजर मुकेश तिवारी, बुधनी इंचार्ज रमेश अन्ना सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के आंबा, बडग़ांव, जाजना, मट्ठागांव, महागांव, डिमावर, छिदगांव काछी,आंवलीघाट, जोशीपुर बगवाड़ा, शाहगंज पहुंचकर 2 हजार पौधों का रोपण किया। आने वाले 2 वर्षो तक कंपनी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ग्रामीण अंचलों के साथ ही शहरी क्षेत्र में पौधे लगाए जाएंगे। ज्ञातव्य है कि सीहोर जिले में आंगनबाड़ी के अनाथ बच्चों को चिन्हित कर उन्हें 2 हजार रूपये प्रति माह दिया जा रहा है। जिसके तहत कंपनी ने 24 लाख रूपये सालाना बांटने का लक्ष्य रखा है। वहीं रेडक्रास सोसायटी को 10 लाख रूपये का चैक भी दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में स्कूल जाने वाली बेटियों के लिए टायलेट एवं उनकी मरम्मत का काम भी कंपनी करा रही है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने में भी कंपनी अपना काम कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 146

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!