डोलरिया थाने के अंतर्गत दो लाख की लूट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर सिवनी मालवा। डोलरिया थाने के अंतर्गत शाम को दो लाख की लूट के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस को जानकारी लगने के बाद विभाग तलाशी में जुट गया प्राप्त जानकारी के अनुसार डोलरिया तहसील के ग्राम टिगरिया से मिसरोद के बीच एक नदी के पास बदमाशों ने दो लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया और ग्राम टिगरिया की ओर फरार हो गए। पुलिस द्वारा तलाशी की जा रही है मामले की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने निरीक्षण किया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किसान ने बैंक से दो लाख रुपए खाते से निकाले थे।

थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया 2 लाख रुपए लेकर जा रहे किसान को अज्ञात आरोपी ने टिकारिया नदी पुल के समीप रोक पैसे छुड़ा कर फरार हो गए। जानकारी लगते डोलरिया थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लूट के आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्दी पकड़ा जाएगा आसपास थानों में भी जानकारी दे दी गई है तलाश की जा रही है।

इनका कहना है

ओमप्रकाश नाम के किसान से दो लाख की लूट हुई है जानकारी लगते ही पुलिस के द्वारा आसपास तलाश की जा रही है जल्द ही लूट के आरोपी को पकड़ा जाएगा।

एसडीओपी सौम्या अग्रवाल सिवनी मालवा।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!