स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भोपाल रेल मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान

अनोखा तीर, भोपाल। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल परिसर के निर्माण की दिशा में निरंतर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को मंडल की विभिन्न इकाइयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों एवं कचरा संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर सघन सफाई, कचरे एवं अपशिष्ट पदार्थों को हटाने तथा संबंधित स्थलों के कायाकल्प का कार्य किया गया। भोपाल मंडल के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें हबीबगंज रेलवे कॉलोनी में सघन सफाई एवं कचरा हटाने का कार्य, इटारसी रेलवे कॉलोनी में चिन्हित स्वच्छता लक्ष्यों एवं कचरा संवेदनशील स्थलों की सफाई तथा सीआरडब्ल्यूएस निशातपुरा भोपाल में गहन सफाई एवं अपशिष्ट हटाकर स्थल का कायाकल्प किया गया। अभियान में संबंधित इकाइयों के प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि सफाई के बाद इन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो तथा स्वच्छता व्यवस्था को नियमित रूप से बनाए रखा जाए।

0 Views

Leave a Reply