भोपाल मंडल में पेंशनर शिकायत निवारण एवं अनुकम्पा नियुक्ति शिविर आयोजित

अनोखा तीर भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा पेंशनभोगियों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण तथा लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए बुधवार को पेंशनर शिकायत निवारण एवं अनुकम्पा नियुक्ति शिविर आयोजित किए गए। पेंशनर शिकायत निवारण शिविर में ऑल इंडिया रिटायर्ड मेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में पेंशनभोगियों से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति से भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। इसी क्रम में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 16 प्रभावित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रपत्र शीघ्र प्रस्तुत करने के संबंध में जानकारी दी गई तथा प्रपत्र तैयार करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार, वाई.बी. गुप्ता सहित ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी पप्पू यादव एवं संबंधित कार्मिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply