एक करोड़ जन एक साथ 25 सितंबर को गाएंगे सामूहिक वन्देमातरम

अनोखा तीर, दतिया। विद्याभारती द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में 25 सितंबर को 11 बजे एक साथ सामूहिक वन्देमातरम गायन होगा। विद्या भारती का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पर्यावरण मित्र एवं जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय देभई भगुवापुरा सोहन में तैयारी कर रहे छात्रों एवं आचार्य परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबके लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रभक्ति के जनजागरण के लिए एक साथ सामूहिक वन्देमातरम् गायन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भैया बहिन, आचार्य परिवार, पूर्व छात्र, पूर्व आचार्य संयोजक मंडल एवं जिला पदाधिकारी एवं ग्रामीण जनों के साथ सामूहिक वन्देमातरम् गायन में सहभागिता की जाएगी।

0 Views

Leave a Reply