सेवा संकल्प से किसान कल्याण तक, सतना में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए महेंद्र सिंह यादव

अनोखा तीर, सतना। अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने सतना प्रवास के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बीटीआई मैदान, सतना में ‘सेवा संकल्प अभियानÓ के अंतर्गत आयोजित नि:शुल्क दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में शामिल होकर उन्होंने दिव्यांगजनों एवं श्रमिक साथियों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि समाज के वंचित, दिव्यांग एवं श्रमिक वर्ग के सम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना ही ऐसे अभियानों का मूल उद्देश्य है। इसके बाद कृषि उपज मंडी, सतना में ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026Ó के अंतर्गत आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सवÓ में श्री यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और प्रदेश के अन्नदाताओं को संबोधित किया। श्री यादव ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं और किसानों की समृद्धि से ही ग्रामीण क्षेत्र का विकास मजबूत होगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र में सहकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सहकारी संस्थाओं को निरंतर प्रभावी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। वहीं, सतना में श्री यादव ने शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगहा में ‘सेवा संकल्प अभियानÓ के अंतर्गत आयोजित चित्रकला सह भाषण प्रतियोगिता में भी सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि सेवा, किसान कल्याण, श्रमिक हित और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना समाज के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से विकास की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

2 Views

Leave a Reply