-महर्षि दधीचि चौक पर किया माल्यार्पण
अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज द्वारा शनिवार को महर्षि दधीचि का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेड़ीपुरा गुरव मोहल्ला स्थित पंचायती धर्मशाला में हुई, जहां समाजबंधु एकत्र हुए। यहां विधि-विधान से महर्षि दधीचि का पूजन-पाठ किया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पूजन के पश्चात समाजजन खंडवा बायपास रोड स्थित महर्षि दधीचि चौक पहुंचे, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। गुरव समाज कल्याण संघ मध्यप्रदेश के प्रवक्ता उमेश चोलकर ने बताया कि इस अवसर पर दूसरी पीढ़ी के रूप में पुजारी की सेवाएं दे रहे पंडित दिनेश दीक्षित ने अपने पिता स्वर्गीय गुलाबचंद दीक्षित की स्मृति में 11,001 रुपए की राशि समाज को सहयोग स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम में गुरव कल्याण संघ के बलराम काले, उमेश चोलकर, जयंत भद्रावले, कैलाशचंद मोराने, राजेंद्र भद्रावले, रमेश भद्रावले, अमृतलाल काले, महेश चोलकर, शंकरलाल सेवारिक सहित अध्यक्ष पंकज भद्रावले, कोषाध्यक्ष हितेंद्र काले एवं सचिव जितेंद्र सेवारिक मौजूद रहे।
—-



