चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक-मुक्ति जागरूकता सत्र, कैरियर काउंसलिंग सत्र, तथा नशा मुक्त भारत जागरूकता सत्र विषयों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने चित्र बनाए एवं इन्हीं विषयों पर अपने विचार भाषण के रूप में व्यक्त किए। इस अवसर पर महात्मा गांधी विद्यालय के प्राचार्य जेपी प्रजापति ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को और अधिक तैयारी करने की सलाह दी। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

0 Views

Leave a Reply