अनोखा तीर, हरदा। संचालनालय तकनीकी शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 9 से 18 जून तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी 10 से 22 जून तक ऑनलाइन कॉलेज एवं ब्रांच की चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। मेरिट सूची जारी होने के उपरांत विद्यार्थी 27 जून से 3 जुलाई तक आवंटित संस्था में प्रवेश ले सकेंगे।
0 Views

