मिशन हैप्पी हरदा अंतर्गत 7 दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं थेरेपी शिविर संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। मिशन हैप्पी हरदा के अंतर्गत डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय एवं हरदा की सिविल सोसाइटी के संयुक्त प्रयासों से 7 दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता, परीक्षण एवं थेरेपी शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर बाहेती कॉलोनी स्थित किसान भवन में आरोग्य वेलनेस सेंटर द्वारा 1 जून से 8 जून तक संचालित किया गया। शिविर के दौरान कुल 58 लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ-साथ विभिन्न वैकल्पिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में टेंस थेरेपी, कपिंग थेरेपी, मसाज थेरेपी, एक्यूप्रेशर थेरेपी तथा क्वांटम एनालाइजर मशीन के माध्यम से नाड़ी परीक्षण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सुझाव दिए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना, जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम के उपाय बताना तथा वैकल्पिक एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों से परिचित कराना था। आयोजकों ने बताया कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर में भाग लेने वाले नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया। मिशन हैप्पी हरदा के इस प्रयास ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का अनुभव लेने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!