मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

अनोखा तीर, हरदा। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से हितग्राहियों को स्वयं का उद्योग, सेवा अथवा व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मेघा सुमन ने बताया कि योजना का संचालन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए 50 हजार से 50 लाख रुपये तक तथा सेवा/खुदरा व्यवसाय के लिए 50 हजार से 25 लाख रुपये तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है। योजना में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग तथा न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल नवीन उद्योग स्थापना हेतु लागू है, जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!