हरदा में पहली बार रोबोटिक्स सेमिनार का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-छात्रों को मिलेगा नई तकनीकों का अनुभव
अनोखा तीर, हरदा। नॉलेज पब्लिक स्कूल, टिमरनी द्वारा यंगोवेटर, इंदौर के सहयोग से 8 मई को रोबोटिक्स सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक सेठ हरिशंकर मांगलिक भवन इंदौर रोड, हरदा में आयोजित होगा। सेमिनार में यंगोवेटर के सीईओ एवं फाउंडर मुदित ठक्कर विशेष रूप से शामिल होंगे, जो छात्रों को रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में रोबोटिक्स का परिचय, लाइव डेमोंस्ट्रेशन, हैंड्स-ऑन लर्निंग और करियर अवसरों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों के साथ प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित होगा। आयोजक अंकुश अग्रवाल के अनुसार, हरदा में पहली बार इस तरह का रोबोटिक्स सेमिनार आयोजित किया जा रहा है, जिससे कक्षा 4वीं से 12वीं तक के छात्र, शिक्षक और तकनीक में रुचि रखने वाले लोग लाभान्वित होंगे।
———————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!