Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

विज्ञान मंथन यात्रा के लिए चयनित याशिका को कलेक्टर ने किया सम्मानित

2 min read
Text Size:

-टिमरनी की छात्रा ने जिले का मान बढ़ाया, भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा का है लक्ष्य

अनोखा तीर, टिमरनी। स्थानीय सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा याशिका हेमंत कुशवाहा का चयन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित ‘विज्ञान मंथन यात्रा 2026Ó के लिए हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि पर हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में याशिका और उनके माता-पिता को आमंत्रित कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने याशिका के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए करियर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्रा को सिविल सेवाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में संभावनाओं की जानकारी दी और कहा कि जिले की बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
इंजीनियरिंग के बाद आईएएस बनने का लक्ष्य
इस अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी बलवंत पटेल ने भी याशिका को करियर काउंसलिंग दी। संवाद के दौरान याशिका ने बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं और इसके बाद आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना उनका उद्देश्य है।
विद्यालय परिवार में उत्साह
संस्थान के संचालक अनिल राजपूत ने कहा कि जब ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं इसरो जैसे संस्थानों तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ती हैं, तो यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार तिवारी, शिक्षक क्षीर सागर वर्मा, शुभम राजपूत, अमित राठवा सहित समस्त विद्यालय परिवार और नगरवासियों ने याशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply