Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

हंडिया नर्मदा तट बनेगा प्लास्टिक मुक्त

2 min read
Text Size:

-नर्मदा में चलने वाली नावों में सुरक्षा इंतजाम रहें : कलेक्टर
-कलेक्टर ने खेड़ा एवं मांगरूल के गेहूं उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

अनोखा तीर, हंडिया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने नर्मदा नदी में चलने वाली नावों में सुरक्षा इंतजाम आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को उन्होने जिले के हंडिया घाट के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सभी नावों में पर्याप्त संख्या में सेफ्टी जेकेट रखी जाएं। उन्होने निर्देश दिए कि यहां नाव संचालन ठेका व्यवस्था से किया जाए। ठेके की शर्तों में सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से शामिल रहे। पर्यटन स्थल जोगा के आसपास चलने वाली नावों में भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि हंडिया के नर्मदा घाट को प्लास्टिक फ्री बनाया जाए। यहां प्लास्टिक का कचरा फैलाने वालों पर अर्थदण्ड लगाया जाए। उन्होने हंडिया के बाजार को भी सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होने खेड़ा एवं मांगरूल समिति के गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होने किसानों से चर्चा कर स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था, गेहूँ की तुलाई एवं छायापानी के इंतजाम की जानकारी ली। हम्मालों की पर्याप्त व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने यहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अपना गेहूँ विक्रय करने में कोई दिक्कत न आए। उन्हे यथा संभव सहूलियत मुहैया कराई जाएं। कलेक्टर ने तहसील हंडिया का भी निरीक्षण किया। यहां दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी। साथ ही आदेशों पर अमल आवश्यक रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि तहसील कार्यालय की डाक व्यवस्था ई-ऑफिस के माध्यम से ही संचालित की जाए।
जिला चिकित्सालय में शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र का निरीक्षण
कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय के नवीन भवन एवं यहां संचालित शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहां फिजियोथेरेपी केन्द्र पर मरीजों की फिजियोथेरेपी ग्राउण्ड फ्लोर पर ही करने के निर्देश दिए। उन्होने यहां उपलब्ध मशीनों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा जिला अस्पताल के ओपीडी में आभा अभियान अंतर्गत प्रारम्भ की गई क्यूआर कोड व्यवस्था को भी देखा। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम अशोक डेहरिया एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
—————————

2 Views
What do you think?

Leave a Reply