उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया शिवांगी बघेल एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रशांत सिंह कुशवाह द्वारा सुहानी, नक्षत्र, सकतापुर, शर्मा एवं शिवशक्ति वेयरहाउस में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन कार्य को सुचारु एवं तेज गति से संचालित करने के लिए पर्याप्त तौल कांटे चालू रखने तथा अधिकतम हम्मालों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
——————————

0 Views

Leave a Reply