Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

हरदा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

2 min read
08 2 7
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतरसमा क्षेत्र से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 55 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, प्रदेश में 27 अक्टूबर से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के लिए टीम गठित की थी। 28 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध जुआ, सट्टा और शराब के संबंध में तलाश-पतारसी कर रही थी। इसी दौरान मां रेवा गौशाला रोड, अतरसमा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पीछे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर घबराने पर टीम ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 5.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर अतरसमा निवासी अनिल पिता राधेश्याम विश्वकर्मा (37) को मौके से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे थाना कोतवाली लाया गया, जहां उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भगवानदास यादव, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद पटेल, प्रधान आरक्षक तुसार धनगर, आरक्षक प्रदीप मालवीय और आरक्षक रामनरेश की भूमिका रही।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply