Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

विश्व स्ट्रोक दिवस पर विद्यार्थियों को दी जागरूकता की जानकारी

1 min read
09 2 6
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर 29 अक्टूबर को समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र भोपाल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र के निदेशक नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अभिलाषा विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016, शासकीय योजनाओं, विशेष एवं समावेशी शिक्षा, सुगम्य आधारभूत संरचना, कार्ड तथा शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं अर्चना पाठक ने स्ट्रोक के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्ट्रोक के लक्षणों की समय पर पहचान और तत्काल चिकित्सा सहायता मिलने से गंभीर जटिलताओं एवं दिव्यांगता के जोखिम को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्ट्रोक के प्रति जागरूक करने के साथ दिव्यांगजन अधिकारों और समावेशी समाज के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply