Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

गेहूं खरीदी में हो रही परेशानी, किसानों ने किया चक्काजाम

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। गेहूं खरीदी में हो रही देरी से नाराज किसानों ने बुधवार को नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों का यह गुस्सा पिछले 10 दिनों से उपज की तुलाई न होने के कारण फूटा। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे बड़ी संख्या में किसान भीषण गर्मी में सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पलासनेर समिति के अंतर्गत मां अमृता वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी में लगातार लेटलतीफी हो रही है। किसान अपनी उपज लेकर कई दिनों से केंद्र पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन तुलाई शुरू नहीं हुई। किसानों ने बताया कि वे पिछले 9 दिनों से खरीदी केंद्र पर इंतजार कर रहे हैं। खरीदी की अंतिम तारीख नजदीक होने के बावजूद तुलाई न होने से उन्हें भारी नुकसान का डर सता रहा था, जिसके चलते उन्हें आंदोलन करना पड़ा।
सड़क पर लगा जाम
किसानों ने उपज से भरी ट्राली हाईवे पर खड़ कर दी। जिससे सकड़ के दोनो और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही हरदा एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने उच्च स्तर पर बात कर तत्काल समाधान का आश्वासन दिया,उन्होंने कहा कि हम्मालों की कमी से तुलाई में परेशानी आ रही है, जिसका समाधान किया जा रहा है, जिसके बाद शुभम वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी शुरू कराई गई। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई सहित अन्य किसान नेता भी मौके पर पहुंचे और किसानों का समर्थन किया। किसानों के अनुसार, स्लॉट बुकिंग, परिवहन और वेयरहाउस प्रबंधन में अव्यवस्था के चलते खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply