अनोखा तीर, खंडवा। लोकसभा क्षेत्र खंडवा-बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के अनुज स्वर्गीय विश्वनाथ पाटील (बाडू भाई) के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनके निधन के बाद जनप्रतिनिधि, मंत्री और क्षेत्रवासी ग्राम बोहरड़ा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को सांसद पाटील के निवास ग्राम बोहरड़ा पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व विधायक एवं अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित अनिल भोसले, दिलीप सराफ, चिंतामणि महाजन, कैलाश पारीक, हरीश कोटवाले, संगीता सोनी, ईश्वर चौहान, सुनील वाधे, मुकेश पूर्व और अन्य जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
—————————–

