सीसीटीवी ने खोला राज,बड़वाह में पुलिस की बड़ी कामयाबी 90 लाख का सोना-चांदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

खरगोन। जिले में लगातार बढ़ रहे संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के निर्देशों के बीच बड़वाह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाने वाली एक गैंग का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 90 लाख रुपये कीमत का सोना, चांदी, नकदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज और पुलिस अधीक्षक खरगोन के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।

*इलाज के लिए गए परिवार का घर बना निशाना*

30 जनवरी 2026 को विनोबा मार्ग बड़वाह निवासी अरुण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी माताजी के इलाज के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान 26 से 29 जनवरी के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर से करीब 370 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी, लैपटॉप और कपड़े ले गए।

*दुकान से भी उड़ाए हजारों रुपये*

एक अन्य मामले में 1 फरवरी की रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी खुश्याल की बिल्डिंग मटेरियल दुकान का पीछे का ताला तोड़कर बदमाशों ने काउंटर से लगभग 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस की ताकतभीघटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बड़वाह पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक 16 वर्षीय संदिग्ध की सूचना मिली, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस के अनुसार, मुख्य बाल आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं, जबकि हर्ष पर मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज रहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संपत्ति अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

204 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!