-जगह-जगह हुआ स्वागत, ग्रामीणों ने किया कन्यादान
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सोडलपुर के कान्हा बाबा मैदान पर आयोजित पाँच दिवसीय रामलीला का समापन रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर नगर में भगवान राम के विवाह की भव्य बारात निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कान्हा बाबा मैदान स्थित रामलीला मंच तक पहुंची। बारात का ग्रामवासियों ने घर-घर पूजा-अर्चना एवं आरती कर स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण राममय हो गया और जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। धार्मिक विधि-विधान के साथ राम-सीता विवाह संपन्न कराया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से कन्यादान भी किया गया। रामलीला समिति द्वारा इस अवसर पर सराहनीय पहल करते हुए रामलीला में 40 वर्षों से अभिनय कर रहे पात्रों के साथ-साथ नए कलाकारों का भी सम्मान किया गया। समिति ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी रामलीला की परंपरा को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह भी रामलीला देखने पहुंचे और उन्होंने समिति को रामलीला सामग्री क्रय करने के लिए 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान लखनलाल रायखेरे, राजेंद्र सोलंकी, शिवप्रसाद गहलोत, शीतलदास पटेल, सुभाष पटेल, रामदास रायखेरे, किशन चौधरी, रामकृष्ण रायखेरे, दीपक सोलंकी, ठाकुरलाल सोलंकी

Views Today: 16
Total Views: 16

