सेवा का सम्मान कार्यक्रम में समाज के वास्तविक नायकों का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जन जागृति मंच द्वारा आयोजित ‘सेवा का सम्मान कार्यक्रमÓ समाज के उन वास्तविक नायकों को सम्मानित करने के लिए समर्पित रहा, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से जनसेवा को अपना धर्म माना। कार्यक्रम रविवार को स्थानीय गुर्जर छात्रावास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार लबीना घाघरे ने कहा कि जन जागृति मंच ने यह सिद्ध किया है कि सामाजिक जागरूकता केवल शब्दों से नहीं, बल्कि सतत कर्म और संवेदनशील पहल से उत्पन्न होती है। चिकित्सकों, वेक्सीनेटरों और समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान कर मंच समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जब समाज भय और असमंजस से गुजर रहा था, तब चिकित्सक, वेक्सीनेटर और स्वयंसेवी संगठन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। ऐसे प्रयास लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने मंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सम्मानित सभी सेवा-भावी व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं और आशा है कि मंच भविष्य में भी समाजहित में ऐसे प्रेरक कार्य करता रहेगा। सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी की प्राचार्य सोनाली पारे ने कहा कि यह अवसर केवल सम्मान का नहीं, बल्कि कर्तव्य, करुणा और समाज-चेतना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। जन जागृति मंच समाज के प्रति जागरूकता जगाने वाली चेतना और संकट के समय मानवता के साथ खड़े रहने का साहस है। स्वागत भाषण देते हुए मंच के संरक्षक सुनील जैन ने कहा कि जन जागृति मंच ने जागरूकता फैलाने के साथ-साथ चिकित्सकों, वेक्सीनेटरों और समाजसेवी संस्थाओं की निस्वार्थ सेवा को सम्मान देकर सेवा को सामाजिक पहचान देने का कार्य किया है। यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरी मानवता की जीत का उत्सव है। कार्यक्रम का संचालन अजीतसिंह राजपाल ने किया तथा आभार दुर्गादास पाटिल ने व्यक्त किया। मंच के संयोजक पंकज सांड सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
इनको किया गया सम्मानित
सम्मानित चिकित्सकों में डॉ बृजलाल बिश्नोई, डॉ आरके विश्वकर्मा, डॉ.शमीम खान, डॉ.शैलेन्द्र ओरया, डॉ.उमेश शर्मा, डॉ.अखिलेश सिंह राजपूत, डॉ.सुरेंद्र शर्मा, डॉ.अभिलाषा राजपूत, डॉ.नरेंद्र बांके, डॉ.शिवम पटेल, डॉ.शुभम जायसवाल, डॉ.प्रदीप पटेल, डॉ.राम सोनी, डॉ.आराधना पटेल और डॉ.मनोज जोशी शामिल रहे।  वेक्सीनेटर्स में स्व प्रेमनारायण बोरसे (मरणोपरांत), अशोक देवराले, सतीश ठाकुर, रवि मीणा, सत्यनारायण माली, स्वतंत्र तिवारी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा तापड़िया परिवार (नेत्रदान), ठाकुरजी परिवार (रक्तदान शिविर), पयाम ए इंसानियत फोरम, गुर्जर समाज, अन्नपूर्णा भोजन शाला परिवार, मेकलसुता सदन, नीलकंठ महादेव मंदिर समिति, नर्मदा आश्रम, राजा तिवारी गौसेवा, पूनमचंद गुप्ता अस्थि विसर्जन, जन जागरण अभियान की नेत्री संध्या बायवर देहदान एवं करणी सेना महिला मंडल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जन जागृति मंच के राजेश मालू, शैलेन्द्र राय, दुर्गादास पाटिल, निर्मल जैन, जयकुमार पटेल, रमाशंकर गोदारा, श्याम तापड़िया, हरिओम टाले, विनय भंडारी, आलोक अग्रवाल, सुनील निलोसे, नर्मदेश मिश्रा, रीतेश मूंदड़ा, गणेश श्रीवास, रघुवीर पटेल, राजेश सोनी, गोविन्द शर्मा, अंकित पटेल, रिंकू दुआ, रामशंकर गौर, जीतेन्द्र पटेल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Views Today: 24

Total Views: 24

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!