अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत जिले के तीनों विकासखंडों में ‘कृषि रथÓ का संचालन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया कि कृषि रथ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र, कोलीपुरा-हरदा के वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसानों से सीधा संपर्क कर ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के स्थान पर उडद, मूंगफली, तिल आदि फसलों को प्रोत्साहन, प्राकृतिक व जैविक कृषि करने हेतु प्रोत्साहित, मृदा स्वास्थ कार्ड के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग करने और भूमि पर बोई गई फसल अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग करने आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं तथा समसामयिक सलाह भी किसानों को प्रदान की जा रही है।
‘कृषि रथÓ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा जागरुक

Text Size:
125 Views
What do you think?





