सरकारी एप रियल टाइम डाटा से अपडेट नही
– जियो फेंस गिरदावरी, फार्मर आईडी सहित अन्य समस्याएं भी रखी
अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर बुधवार को पटवारियों ने अपनी मांगो को लेकर उपप्रांताध्यक्ष राजीव जैन एवं जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया के नेतृत्व मे संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को प्रमुख सचिव राजस्व ओर आयुक्त भू-अभिलेख के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से पटवारियों ने अपनी मांगो और समस्याओ के निराकरण की मांग की है। पटवारी संघ का कहना है कि सरकारी एप रियल टाइम डाटा से अपडेट नहीं है, संशाधनों का अभाव है। पटवारियों को मोबाइल नहीं दिये गये हैं। शासन द्वारा लगभग 3 वर्षों से सर्वेयर द्वारा गिरदावरी करवाई जा रही है, परन्तु सर्वेयर को मानदेय का भुगतान ना होने के कारण वे कार्य नही कर रहे है। जिस वजह से गिरदावरी अंतत: पटवारी को करनी पड़ रही है। जहाँ एक सर्वेयर द्वारा अधिकतम 1000 खसरे की गिरदावरी का प्रावधान है, परन्तु उनके द्वारा कार्य ना किए जाने के कारण पटवारी को अपने सारे हल्कों के सारे गांवों में स्वयं गिरदावरी करनी पड़ रही है। जबकि खसरों की संख्या लगभग 5 से 10 हजार है। ऐसी स्थिति में खसरा आधारित जिओ टैग गिरदावरी किया जाना संभव नही है। इसलिए पटवारी की आईडी से खसरे आधारित जिओ टैग हटाई जाकर ग्राम स्तर पर गिरदावरी कराए जाने का प्रावधान किया जाए। जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया ने कहा कि फार्मर आईडी पटवारी के साथ-साथ सीएससी सेंटर, एमपी ऑनलाईन से बनवाई जा रही है। जिनका उन्हें भुगतान भी किया जा रहा है। लेकिन शासन द्वारा पटवारी को इस संबंध में दबाब दिया जा रहा है, जो अनुचित है। साथ ही इसमें अनेक विसंगतियां है। जैसे कई खातेदार व सहखातेदारों का अन्यत्र निवास करना, पोर्टल पर उपलब्ध डाटा त्रुटिपूर्ण होना, आईडी बन जाने के बाद भी पेंडिंग सूची में खसरे पेंडिंग दिखाई देना। कई खसरे आईडी बनाने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध ना होना। किसान के आधार से उसका मोबाईल नंबर लिंक ना होना और किसान द्वारा ओटीपी ना देना सहित अन्य शामिल है। इन सारी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए। इसके लिए अनावश्यक दबाव बनाकर पटवारियों को प्रताड़ित ना किया जाए। इसके साथ ही पटवारी संघ ने ज्ञापन में वेतन भत्ते, आबादी सर्वे के मानदेय का भुगतान करने, नवीन पटवारियों को कोर्ट के आदेशानुसार शत प्रतिशत वेतन देने की मांग रखी है । ज्ञापन सौंपते समय उपप्रांताध्यक्ष राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया, सचिव सुनील शर्मा, संतोष गौर, विशाल राजपूत, विजय कौशल, सुनील गौर, अवनीश शुक्ला, दिनेश ठाकुर, राहुल मरकाम, शशि शेखर, राजनारायण बट्टी, ब्रजेश चौबे, दिनेश इवने, सुशील दुबे, मूरत सिंह, हरसिता कौशल, संतोष काजले, जितेन्द्र ओनकर, मनीष कुशवाहा, राम अग्रवाल समेत अन्य पटवारी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 74

