देर रात जमकर चली हवा….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीर
अनोखा तीर, हरदा। खेतों में फसल पकने को तैयार है। गेहूॅ की फसल में बालियां आ चुकी है। वहीं चने की फसल में फूल लहलहा रहे हैं। इस बीच बीती रात एक बार फिर तेज हवा के साथ बादल छाये रहे। जिसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। किसान खेतों में पककर तैयार हो चुकी फसल को लेकर चिंतित हैं। उनकी तीन महिने की मेहनत पर मौसम की बेरूखी भारी पड़ रही है। उन्हें डर है कहीं मौसम करवट ना बदल ले, अन्यथा मेहनत पर पानी फिरते देर नही लगेगी। जानकारी के अनुसार विगत दिनों तेज हवा-आंधी और बारिश के कारण गेहूॅ की फसल जमीन पर बिछ गई है। वहीं चने की फसल पर भी विपरीत असर देखने को मिला है। किसान रितु चन्द्रवंशी ने बताया कि इनदिनों गेहूॅ में बालियां आ चुकी है। जिससे फसल के ऊपरी हिस्से में वजह बढ़ गया है। हवा-आंधी की वजह से उसके जमीन पर बिछने का डर है। किसान सुरेश शर्मा ने बताया कि रह-रहकर चल रही हवा के कारण गेहूॅ में अंतिम सिंचाईं में लेटलतीफी हो रही है। क्योंकि, जमीन नम रहेगी तो गेहूॅ जमींदोश होने में देर नही लगेगी। ऐसा ही कुछ चना कृषकों का कहना है। किसान नीरज पांडे ने बताया कि चने की फसल अब तक ठीक है। किंतु मौसम का यही हाल रहा तो नुकसान से इंकार नही किया जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 48

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!