बड़वानी में 129 परिवारों की बिजली सप्लाई बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  
अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव तहसील के वनग्राम बड़वानी में ग्रामीणों का 19 लाख रूपए बिजली बिल बकाया होने पर विधुत विभाग ने बिजली सप्लाई बंद कर दी है। जिसके चलते ग्रामीण अंधेरे में हैं। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि  गांव के लाइनमेन को हर महीने 200 रुपए देते थे। इसी मामले में वनग्राम बड़वानी के दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलेक्ट्रेट पहुंचे और बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का लाइनमेन बबलू वर्ष 2022 से दिसंबर 2025 तक हर महिने प्रत्येक उपभोक्ता से 200 रुपए बिजली बिल के नाम पर वसूलता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि जब समाधान योजना का नोटिस मिला तब उन्हें पता चला कि गांव के करीब 129 उपभोक्ताओं पर लगभग 19 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। बकाया राशि के चलते बिजली कंपनी ने पूरे गांव की बिजली सप्लाई बंद कर दी है। इधर, बिजली कंपनी के डीजीएम कमलकांत सिंह ने बताया कि बड़वानी गांव के सभी उपभोक्ताओं का 100 प्रतिशत बिजली बिल बकाया है। इसलिए सप्लाई रोकी गई है। एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Views Today: 2

Total Views: 58

Leave a Reply

error: Content is protected !!