प्रतिबंध बेअसर….

प्लास्टिक की पॉलिथिन का धड़ल्ले से उपयोग
अनोखा तीर, हरदा।  सिंगल यूज प्लास्टिक की पॉलिथिन पर प्रतिबंध केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। क्योंकि, इसका निर्माण, विक्रय और उपयोगिता पर जरा भी असर नही दिख रहा है। जबकि प्रशासन ने प्लास्टिक का उपयोग बंद कर उसके स्थान पर कैरी बेग सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं का उपयोग करने की सलाह जारी की है। इतना ही नही, प्रशासन एवं नगर पालिका की टीम कई बार दुकानदारों को समझाइश देने के साथ साथ उन पर जुर्माने की कार्रवाई कर चुका है। बावजूद इसका चलन बंद नही हो रहा है। जो कहीं ना कहीं पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं खराब पॉलिथिन हवा में उड़कर नालियां चोक कर रही है। ऐसे में जनजागरूकता कार्यक्रम की आवश्यकता नजर आ रही है। ताकि लोग इसके दुष्प्रभावों को समझकर पर्यावरण के हितार्थ स्वत: पॉलिथिन का उपयोग बंद करें।

114 Views

Leave a Reply