Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

35वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता…

2 min read
Text Size:

– हरदा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन
अनोखा तीर, हरदा। खो-खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 35वीं सब जूनियर ओपन राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र हरियाणा में किया गया। इस प्रतियोगिता में हरदा जिले के खो-खो ग्राउंड से चार खिलाड़ियों रिद्धि चौधरी, श्रेया गहलोत, हिमाक्ष राठौर और विराज पंचोली का चयन राष्ट्रीय खो-खो टीम में हुआ। कोच मोनिका मेहता ने बताया कि चारों खिलाड़ी प्रतिदिन नियमित रूप से ग्राउंड पर अभ्यास के लिए आते थे और निरंतर मेहनत व अनुशासन के कारण यह उपलब्धि हासिल कर सके। इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी उमा पटेल, भाजपा महामंत्री बसंत राजपूत, राजेश गोदारा, मनीष निशोद, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, देवी सिंह सांखला, उदय सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, पुरुषोत्तम, सौरभ तिवारी, सचिन बड़खडे, गिरजा शंकर राजपूत, आनंद तिवारी, तरुण लोनिया, सौरभ बरखडे, संदीप जोशी, दर्शन खोरे, नितिन रामकुचे, विक्रांत अग्रवाल, संदीप सौदे, अनंत यादव, संदीप, पूजा बिश्नोई, हेमलता, तुलसी, प्रेमलता, पलक उइके, राहुल तिवारी और राज गुर्जर सहित अन्य खेलप्रेमियों एवं कोचों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply