Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में जनता के विरोध के आगे प्रशासन झुका

2 min read
Text Size:

-दो दिन से जारी बंद के बाद ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट फिलहाल रद्द
अनोखा तीर, खंडवा। ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण को लेकर चल रहे जनता के दो दिवसीय आंदोलन के बाद प्रशासन को अपनी योजना वापस लेना पड़ी। तीर्थनगरी में बंद के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ और अंतत: प्रशासन ने वर्तमान स्थल पर विस्तार कार्य निरस्त करने का आदेश जारी किया। अपर कलेक्टर काशीराम बडोले द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि ममलेश्वर लोक का वर्तमान स्थल पर विस्तार तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि बिना संवाद और बिना जनसमर्थन के योजना थोपने का प्रयास किया गया। विरोध के बीच रात में सर्वे कराए जाने पर भी लोगों ने आपत्ति जताई। बंद के दौरान ओंकारेश्वर में होटल, ढाबे, परिवहन, नाव सेवा सहित अधिकांश गतिविधियां ठप रहीं। श्रद्धालुओं को भोजन, दवा और सुविधा न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि तीर्थनगरी में ऐसी अव्यवस्था प्रशासन की गंभीर चूक को दर्शाती है। जनता के व्यापक विरोध के चलते सरकार और प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। नए स्थल का चयन अब जनभावनाओं के अनुसार किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य जनसहमति और संवाद के साथ ही सफल हो सकते हैं।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply