Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

लकवा ग्रस्त महिला को इलाज के लिए हवाई जहाज से भेजा इन्दौर

2 min read
Text Size:

-पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के लिए परिजनों ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
अनोखा तीर, खंडवा। पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए बडे शहरों के अस्पतालों में भेजने हेतु वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना के तहत मंगलवार सुबह खंडवा जिले के पंधाना विकासखण्ड के ग्राम शाहपुरा निवासी श्रीमति ताराबाई पति बलराम उम्र 73 वर्ष, को खंडवा की हवाई पट्टी से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से इंदौर के एम वाई हॉस्पिटल में उच्च स्तरीय इलाज के लिए इंदौर भिजवाया गया। मरीज के साथ उनके परिजन श्री लक्ष्मण ओसवाल भी गए। उन्होंने ताराबाई के उपचार के लिए एयर एंबुलेंस की नि:शुल्क सुविधा मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे भी मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत ने बताया कि रीड की हड्डी में चोट के कारण ताराबाई लकवा ग्रस्त हो गई थी, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आज एयर एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर भिजवाया गया है, ताकि वहां उसे उच्च स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि एयर एम्बुलेंस से आयुष्मान कार्ड धारकों को राज्य के भीतर और बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए भेजने हेतु नि:शुल्क सेवा उपलब्ध है। गैर आयुष्मान कार्ड नागरिकों को राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक नि:शुल्क तथा राज्य के बाहर अनुमोदित दरों पर सशुल्क सेवा उपलब्ध है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजीत बडोले, नोडल अधिकारी एयर एंबुलेंस डॉ. दीपशिखा इवने व अधिकारी मौजूद थे।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply