संत सिंगाजी मेला मुख्य दिवस आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सिंगाजी बाबा को मुख्य निशान चढ़ेगा, शाम को महाआरती और आतिशबाजी
अनोखा तीर, खंडवा/बीड़। निमाड़ का प्रसिद्ध संत सिंगाजी मेला, जो देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान रखता है, आज अपने मुख्य दिवस पर पहुंचेगा। 1 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ यह मेला शरद पूर्णिमा पर चरम पर होता है। आज लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे आवागमन पर दबाव रहेगा। मुख्य दिवस पर सिंगाजी बाबा की समाधि स्थल पर झाबुआ राजघराने से लाया गया पारंपरिक निशान चढ़ाया जाएगा। परंपरा के अनुसार झाबुआ से एक माह पूर्व निशान लेकर निकले भक्त शरद पूर्णिमा से एक दिन पहले सिंगाजी धाम पहुंचते हैं। आज दिनभर भजन-कीर्तन और शाम को महाआरती का आयोजन होगा। मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। संत सिंगाजी धाम के प्रमुख महंत रतनलाल ने बताया कि आज भी शरद पूर्णिमा पर अज्ञात भक्त द्वारा बाबा की समाधि पर कच्ची केरी अर्पित करने की परंपरा निभाई जाती है। यह केरी नि:संतान महिलाओं को प्रसाद रूप में दी जाती है, जिसके सेवन से संतान सुख की प्राप्ति होने की मान्यता है। मेले में क्षेत्र के मंत्री, विधायक और गणमान्यजन भी शामिल होंगे। अनुमान है कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन वाहनों के साथ पहुंचेंगे।

567 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!