Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी

ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द खरीदी का पंजीयन से शुरू होंगी 19 जून से 

2 min read
Text Size:

ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द खरीदी का पंजीयन से शुरू होंगी 19 जून से

 आखिरकार मोहन सरकार ने मुंग खरीदी की घोषणा, किसानों के चेहरे पर ए खुशहाली

अनोखा तीर नर्मदापुरम। ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के 19 जून से समर्थन मूल्य पर होने वाली मूंग खरीदी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने किसानों के हित में मूंग एवं उड़द की खरीदी का निर्णय ले लिया हैं।जिसमें उन्होंने बताया कि 19 जून से मूंग खरीदी की जायेगी। विगत कुछ दिन पहले मूंग खरीदी को लेकर मेरे साथ सिवनी मालवा विधायक  प्रेमशंकर वर्मा  एवं शाहगंज विधायक  रमाकांत भार्गव  के साथ मुख्यमंत्री  के कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन दिया था जिसको  मुख्यमंत्री जी  सहजता स्वीकार करते हुए कहा कि 19 जून से मूंग खरीदी का आदेश जारी किया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो किसानों को भ्रमित कर मूंग ना खरीदने के लिए भ्रम फैलाया जा रहा था कांग्रेस हमेशा से ही नौटंकी करती है और किसानों को गुमराह करती है। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि अब 19 जून से ग्रीष्मकालीन मूवी खरीदी की प्रक्रिया समर्थन मूल्य पर शुरू की जा रही है। भाजपा किसानों की संवेदनशील सरकार है और किसान हित में ही कार्य करती है । वर्तमान में किसानो की मूंग फसल कटने के कारण कुछ देरी हो रही थी परंतु अब पूरी फसल कट चुकी हैं तो किसानों की मूंग खरीदने का फैसला भाजपा सरकार ने किया है। आप सभी किसानो से आग्रह है कि 19जून से अपनी फसल के पंजीयन कराने की कृपा करे।

704 Views
What do you think?

Leave a Reply